फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नदी में डूबने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। नदी किनारे शौच के लिए गए किसान की नदी में डूबकर मौत हो गई। पानी में डूबता देख ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद जब तक बाहर निकाला तब तक किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र नवाबगंज के त्यार जागीर गांव के 44 वर्षीय राजेन्द्र कुमार उर्फ डब्लू पुत्र मानसिंह खेती-किसानी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। ग्रामीणों के अनुसार रविवार की शाम शराब पीने के बाद राजेन्द्र कुमार शौच करने गांव के किनारे पनघैली नदी के पास चले गए। इसी बीच उनका पैर नदी में फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में जाकर डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में पत्नी शान्ति देवी, बेटा सतेन्द्र कुमार, गोपी, बेटी राधा और मां सोमवती का रो रोकर हाल बेहाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें