बरेली के फतेहगंज पूर्वी में ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से एक किसान की जान चली गई। चालक ट्रैक्टर में चाबी लगाकर कहीं चला गया। चालक की सीट पर बच्चा बैठा हुआ था। उसने चाबी घुमाकर ट्रैक्टर स्टार्ट कर दिया। गियर में होने से ट्रैक्टर चल पड़ा, जिसकी चपेट में आने से किसान की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक गांव सरेंदा निवासी सोबरन मौर्य परिवार के साथ गेहूं बेचने आए थे। गेहूं बेचने के बाद सड़क किनारे भैंसागाड़ी खड़ी थी। उसी पर उनके तीन पौत्र भी बैठे थे। पास में ट्रैक्टर खड़ी हुई थी, जिसमें ट्रॉली भी लगी थी। ट्रैक्टर पर बैठे बच्चे ने ट्रैक्टर स्टार्ट कर दिया, जिससे ट्रैक्टर चल पड़ा।