फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पीड़ित ने पकड़ा चोर, सबूत भी दिया... लेकिन पुलिस ने बिना कार्रवाई के छोड़ दिया

Tue, 18 Jul 2023 08:52 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

सीबीगंज थाना पुलिस का अजब कारनामा सामने आया है। एक किसान ने पुलिस को चोरी के आरोपी को पकड़कर सौंपा। चोरी की फुटेज भी दी, लेकिन पुलिस ने आरोपी को बिना कार्रवाई के छोड़ दिया। पीड़ित ने मंगलवार को एसएसपी दफ्तर में शिकायत की।  
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में दिखे चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में हिस्ट्रीशीटर को संरक्षण देने में घिरी सीबीगंज पुलिस पर अब चोरी के आरोपियों को पकड़कर छोड़ने का आरोप लगा है। पीड़ित ने फुटेज व आरोपी के कबूलनामे के वीडियो के साथ एसएसपी दफ्तर में शिकायत की है।

विज्ञापन


सीबीगंज क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी निवासी सूरज राजपूत ने मंगलवार को एसएसपी ऑफिस में की गई शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उसके खेत से पंपिंगसेट चोरी हो गया था। उसका कुछ हिस्सा दूसरे दिन तालाब के पास मिल गया था। 

उन्होंने खेत के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवाई तो चोरी करने वाले कुछ लोगों को पहचान लिया। उसने साथियों की मदद से चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इन लोगों पर पहले से भी चोरी के मुकदमे थे।
विज्ञापन



 

विज्ञापन

मामले में जांच के आदेश 

आरोप लगाया कि इसके बाद भी पुलिस ने आरोपियों को छोड़ दिया। सूरज ने घटना की सीसीटीवी फुटेज और एक चोर के पूरा घटनाक्रम कबूल करने की वीडियो भी शिकायत सुन रहे अधिकारी को सौंप दी। बताया कि थाना पुलिस को भी यही साक्ष्य दिए गए थे पर चोरों पर कार्रवाई नहीं की गई। मामले में जांच का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें