रिठौरा। खेत पर चारा लेने गए किसान की मंगलवार सुबह सर्पदंश से मौत हो गई। थाना हाफिजगंज के गांव हरहरपुर चौधरी निवासी किसान भजन लाल मंगलवार सुबह पशुओं के लिए चारा लेने गए। घास काटते समय उन्हें सर्प ने डस लिया। सूचना पर आए परिजनों ने पहले ओझा को दिखाया। हालत बिगड़ने पर उन्हें देर रात जिला अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टर ने किसान को मृत घोषित कर दिया। संवाद