फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र को नहीं मिली विकास निधि

Thu, 23 Apr 2026 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक प्रो. श्याम बिहारी लाल के निधन से फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य रुक गए हैं। सीट रिक्त होने की वजह से इस बार क्षेत्र को विकास निधि भी नहीं मिली, जबकि शासन ने जिले के अन्य आठ विधानसभा क्षेत्रों (बहेड़ी, मीरगंज, नवाबगंज, बिथरी चैनपुर, आंवला, कैंट, बरेली शहर, भोजीपुरा) के लिए ढाई-ढाई करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। विधान परिषद सदस्यों को भी ढाई-ढाई करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। इस धनराशि से सड़क, नाली सहित अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें