बरेली। जेल भेजे गए फाइक एन्क्लेव निवासी आईएमसी के पूर्व जिलाध्यक्ष फरहत खान की बेटी फिजा खान मंगलवार को डीएम अविनाश सिंह से मिलने कलक्ट्रेट पहुंची। उसने कहा कि उसके घर का बिजली का कनेक्शन पहले ही काटा जा चुका है। उसके घर पर बुलडोजर न चलाया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी कार्रवाई की जा रही है, वह तथ्य और साक्ष्य के आधार पर की जा रही है। किसी के खिलाफ मनमानी कार्रवाई नहीं होगी। फिजा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी हमारी अपील है कि हमारे घर पर बुलडोजर न चलाया जाए। गिरफ्तारी से पहले फरहत के घर पर ही मौलाना तौकीर शरण लिसा हुआ था। फरहत को पुलिस ने मौलाना के साथ ही गिरफ्तार किया था। ब्यूरो