फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरहाना ने सरस्वती बन की शादी: वीरेंद्र के लिए तोड़ीं बंदिशें, बोली- बचपन से कृष्णभक्त, हिंदू बन बिताना है जीवन

Fri, 28 Jul 2023 10:20 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

फरहाना ने बताया कि वह बालिग हैं और मर्जी से धर्म परिवर्तन कर विवाह किया है। बचपन से ही भगवान कृष्ण में उसकी आस्था है और वह आगे का जीवन हिंदू के तौर पर बिताना चाहती है।
विज्ञापन
फरहाना ने सरस्वती बनकर की शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के शेरगढ़ इलाके की फरहाना बचपन से कान्हा की भक्त है। पारिवारिक बंदिशों के चलते वह कभी इसका इजहार नहीं कर सकी। कुछ समय बाद उसके जीवन में वीरेंद्र कश्यप नाम के युवक की एंट्री हुई। फिर उसने सारी बंदिशें तोड़ दीं। धर्म परिवर्तन कर उसने वीरेंद्र के साथ विवाह कर लिया। इधर, शेरगढ़ में फरहाना के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज करा रखी है। फरहाना ने उनसे खतरा जताया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्रेमजाल में फंसी युवती: धर्म परिवर्तन कर किया निकाह, ससुराल में खिलाया गया मांस, मना करने पर हुआ ये सलूक
 

गहलौरा गांव की फरहाना आठवीं तक पढ़ी हैं। उसने बताया कि घरवालों ने इसके बाद उसकी पढ़ाई बंद करा दी। चार साल पहले गांव निवासी वीरेंद्र से उसकी जान-पहचान हुई। दोनों की मोबाइल फोन पर बात होने लगी। कुछ समय पहले दोनों ने साथ में जिंदगी बिताने का फैसला कर लिया। घर से निकलकर शहर आए। प्रेमी युगल की मुलाकात हिंदूवादी नेता हिमांशु पटेल से हुई।


 
विज्ञापन

हिमांशु की मदद से फरहाना ने एक मंदिर में धर्म परिवर्तन कर वीरेंद्र से विवाह कर लिया। फरहाना ने बताया कि वह बालिग हैं और मर्जी से धर्म परिवर्तन कर विवाह किया है। बचपन से ही भगवान कृष्ण में उसकी आस्था है और वह आगे का जीवन हिंदू के तौर पर बिताना चाहती है। वीरेंद्र से विवाह करके उसे तीन तलाक या हलाला का डर नहीं रह गया है। बताया कि उनके घरवालों ने शेरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है, पर उम्मीद है कि कानून उसके साथ इंसाफ करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें