बरेली। जंक्शन पर सोमवार से यूपीआई से भुगतान की सुविधा शुरू हो गई। पहले दिन यह सुविधा सिर्फ रेल टिकटों तक ही सीमित रही। पहले दिन शाम पांच बजे तक 645 यात्रियों से यूपीआई से भुगतान कर टिकट लिए। पार्किंग, वेटिंग रूम, खाने-पीने के स्टॉल समेत अन्य सेवाओं के लिए यूपीआई से भुगतान शुरू करने के लिए क्यूआर कोड चस्पा किए जा रहे हैं। इधर, सोमवार से रोडवेज की एसी बसों में यात्रा 10 प्रतिशत महंगी हो गई है। बरेली और रुहेलखंड डिपो की 32 एसी बसों का संचालन लखनऊ और दिल्ली रूट पर होता है। अब कौशांबी के लिए 551 की जगह 605 रुपये, लखनऊ के लिए 522 की जगह 575 रुपये देने होंगे।