फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: आपकी कलाई पर बंधी घड़ी नकली तो नहीं, यहां ब्रांडेड कंपनी के नाम पर बेचा जा रहा था डुप्लीकेट माल

Thu, 04 Jan 2024 03:32 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक दुकान पर ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली घड़ियां बेची जा रही थीं। इसकी जानकारी होने पर कंपनी के प्रतिनिधि ने एसएसपी से मिलकर उन्हें मामले से अवगत कराया। इस पर पुलिस ने उक्त दुकान में छापा मारकर बड़ी संख्या में नकली घड़ियां बरामद कीं। 
विज्ञापन
दुकान से बरामद हुई नकली घड़ियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बड़ा बाजार स्थित अदीबा वॉच हाउस में ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली घड़ियों की बिक्री की जा रही थी। कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने छापा मारा तो दुकानदार फरार हो गया। दुकान से काफी संख्या में नकली माल पकड़ा गया है।

विज्ञापन


नई दिल्ली के द्वारका से आए टाइटन कंपनी के प्रतिनिधि गौरव तिवारी एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान से मिले। उन्हें बताया कि काफी समय से उनको अपने ब्रांड के नाम से नकली घड़ियों की बिक्री की जानकारी मिल रही थी। इसी का पता लगाने वह बरेली आए हैं। 

दुकान मालिक हुआ फरार 
उन्होंने दुकान का पता बताया तो एसएसपी ने कोतवाल डीके शर्मा को कार्रवाई का निर्देश दिया। अदीबा वॉच हाउस पर पुलिस ने छापा मारा तो प्रतिष्ठान का मालिक नोमान शमसी फरार हो गया। पुलिस ने उसकी दुकान से सैकड़ों नकली घड़ियां बरामद कीं। इनमें 442 फास्ट ट्रैक, 128 सोनाटा और 44 टाइटन मार्का घड़ियां शामिल हैं। 
विज्ञापन


गौरव तिवारी की ओर से नोमान शमसी के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है। दुकान से पकड़े गए दो नौकरों को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें