फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कंपनी की संपत्ति हड़पने के लिए बनाए डायरेक्टरों के फर्जी त्यागपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कंपनी की संपत्ति हड़पने के लिए शातिर ने संस्था के डायरेक्टरों के फर्जी त्यागपत्र बना लिए। इस मामले में न्यायालय के आदेश पर सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पंडरी देवचरा निवासी सत्यपाल सिंह ने बताया कि वह दिव्यानंद स्पिरिचुअल फाउंडेशन कंपनी में डायरेक्टर हैं। उनके साथ ही कंपनी के पैनल में कुल 11 डायरेक्टर हैं। मढ़ीनाथ निवासी गेंदनलाल वैश्य ने डायरेक्टरों के फर्जी त्यागपत्र बना लिए। कंपनी की संपत्ति हड़पने के लिए अन्य नौ डायरेक्टरों को एक ही दिन में कंपनी से निकाल दिया। पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें