फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: अग्निवीर भर्ती के दौरान फर्जी लेफ्टिनेंट गिरफ्तार, वर्दी पहनकर कर घूम रहा था शातिर

Sun, 18 Sep 2022 03:00 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

पुलिस के मुताबिक यह शख्स अभ्यर्थियों को भर्ती के नाम पर ठगने की कोशिश कर रहा था। आर्मी इंटेलिजेंस भी उसके संबंध में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में जाट रेजिमेंट सेंटर में अग्निवीर भर्ती के दौरान लेफ्टिनेंट की वर्दी पहनकर घूम रहे एक शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से सेना के तीन अलग-अलग फर्जी परिचय पत्र और एनडीए के प्रपत्र बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक यह शख्स अभ्यर्थियों को भर्ती के नाम पर ठगने की कोशिश कर रहा था। आर्मी इंटेलिजेंस भी उसके संबंध में छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर कैंट बलबीर सिंह के मुताबिक शुक्रवार को जाट रेजिमेंट सेंटर में चल रही अग्निवीर भर्ती के दौरान एक व्यक्ति के सेना का फर्जी अफसर बनकर घूमने और अभ्यर्थियों से भर्ती कराने के लिए सौदेबाजी करने की सूचना मिली थी। दोपहर के वक्त पुलिस टीम के साथ पहुंचे एसआई दीपचंद ने जाट रेजिमेंट सेंटर के पास फौज की वर्दी पहने इस शख्स को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रवीण कुमार सिंह बताया। वह बिहार के रोहताश जिले का रहने वाला है। प्रवीण ने पुलिस को सेना के तीन परिचय पत्र दिखाए जिनकी आर्मी इंटेलिजेंस से जांच कराई गई तो तीनों फर्जी निकले। पुलिस ने प्रवीण कुमार सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी कागजात तैयार कर उसका इस्तेमाल करने और गलत मकसद से फौज की वर्दी पहनने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। आर्मी इंटेलिजेंस भी मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें