फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लालच में फैजान ने किया बच्चा चोरी, फंसा तो कबूला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फैजान ने रुपयों की लालच में बच्चे की चोरी की और अपने निसंतान रिश्तेदार सबलू से 40 हजार रुपये में उसका सौदा कर लिया। सुबह जब पुलिस पहुंची तो अस्पताल स्टाफ ने खुद को बेकसूर बताते हुए सुशील के भाई को ही दोषी बनाने की कोशिश की। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ शुरू की। कोई सुराग नहीं मिलने पर उसे छोड़ दिया। परिजनों ने जब बच्चे को नली लगी होने की जानकारी दी तो यह पुख्ता हो गया कि अस्पताल स्टाफ में से ही किसी ने यह कारस्तानी की है। सुशील की पत्नी कोमल ने यह भी बताया कि बच्चों वाले कक्ष का गेट दिन में बंद रखा जाता था। रात में अस्पताल वाले कमरे का गेट खुला छोड़ देते थे।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने संचालक आरिफ हुसैन, फैजान व अन्य कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। पड़ोस में लगे कैमरे की फुटेज में अस्पताल से जाते दिख रहे शख्स की कद-काठी फैजान से मिलती-जुलती थी। यह भी पता लगा कि रात में कुछ देर के लिए फैजान अस्पताल से गायब हुआ था। पुलिस ने सख्ती की तो वह टूट गया और पूरी कहानी बयां कर दी। पुलिस ने सबलू को गिरफ्तार कर बच्चा बरामद कर लिया। इस बीच कुछ हिंदू संगठन भी सुशील की पैरवी में थाने पहुंच गए। सुशील के मालिक भी पीलीभीत से आ गए और मदद का भरोसा दिया। बच्चा मिला तो जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे परिजन निजी अस्पताल ले गए।
पुलिस की जांच में पता लगा कि अपोलो अस्पताल केवल सामान्य पंजीकरण पर ही चल रहा है। पैनल में लिखे डॉक्टरों के नंबर जुटाकर बात की गई तो उन्हें पता ही नहीं था कि वह इस अस्पताल से जुड़े हैं। जबकि, कागजों में उन डॉक्टरों की विजिट यहां दिखाई गई थी। इंस्पेक्टर बारादरी अमित पांडेय ने बताया कि अपने अधिकारियों के जरिये वह प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को अस्पताल की रिपोर्ट सौंपेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें