बरेली। सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख के जेवर-रुपये ऐंठने व शारीरिक शोषण करने के मामले में एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी बिशारतगंज पुलिस आरोपियों को गिरफ्तारी नहीं कर रही है। दुष्कर्म पीड़िता शनिवार को सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद डीजीपी के समक्ष पेश होकर बिशारतगंज पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है।
सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर कस्बे के एक युवक ने बरेली में ब्याही कस्बे की विवाहित युवती से पांच लाख के जेवर ऐंठ लेने के अलावा होटल व अपने ऑफिस में शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए थे। युवती ने इस मामले में एसएसपी से शिकायत की थी। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने युवक सहित परिवार के पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी युवक अभिषेक भारद्वाज ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसकी पहचान उजागर की और सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर उसे धमकाया जा रहा है। संवाद