रेस्टोेरेंट मालिक ने कैंट थाने में कराई रिपोर्ट
बरेली। लाखों रुपये ऐंठकर दिल्ली के शातिरों ने रेस्टोरेंट मालिक को टूटा हुआ फर्नीचर भेज दिया। रेस्टोरेंट मालिक ने कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पवन विहार निवासी सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि वह चिल्ड्रन पार्क में रेस्टोरेंट बनवा रहे हैं। रेस्टोरेंट के फर्नीचर का ऑर्डर दिल्ली के कीर्तिनगर निवासी अश्वनी दीक्षित की फर्म ड्रीम होम फिनिशिंग को दिया था। अश्वनी को 50 हजार रुपये नकद और दो लाख रुपये ऑनलाइन दिए। अश्वनी के कर्मचारी मुकेश को भी 1,30,000, 70,000, 1,18,720, 20,000, 50,000 और 35,000 रुपये ऑनलाइन दिए। वह फर्नीचर लेने दिल्ली गए तो अश्वनी ने मुकेश से मिलने की बात कही। मुकेश ने यूनुस से मिलवाया और कहा कि इन्हें फर्नीचर के रुपये दे दो। तुम्हें अश्वनी से रुपये वापस दिला देंगे। इस पर सूर्यप्रताप ने यूनुस को एक लाख रुपये दिए। मुकेश ने ट्रांसपोर्ट से फर्नीचर भेजने का आश्वासन दिया। नौ नवंबर को टूटा हुआ फर्नीचर भेज दिया गया। टेबल पर रखने वाले पत्थर और किराये के रुपये भी सूर्यप्रताप से लिए, जबकि वह पूरा पेमेंट अश्वनी को कर चुके थे। अमर उजाला ब्यूरो