फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सस्ते किए जाएं एमएसएमई टाउनशिप के महंगे भूखंड

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बदायूं रिंग रोड की ओर से प्रस्तावित नाथधाम एमएसएमई टाउनशिप के भूखंड बेहद महंगे हैं। उद्योग स्थापना के लिए सस्ते भूखंड मिलेंगे तभी योजना परवान चढ़ेगी। उद्यमियों ने यह मांग बुधवार को मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में उठाई। उनकी इस मांग पर बीडीए अफसरों को मांग के सापेक्ष दरों का आकलन कराने के निर्देश मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने दिए।
विज्ञापन

आयुक्त सभागार में मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की मौजूदगी में हुई बैठक में बीडीए ईई एपीएन सिंह ने बताया कि एमएसएमई टाउनशिप बसाने के लिए झुमका चौराहे से प्रस्तावित बाइपास के किनारे रहपुरा जागीर, रासुला चौधरी की 113 हेक्टेयर भूमि के डिजिटल सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है। खाद्य प्रसंस्करण के 28 आवेदन सब्सिडी के लिए लंबित होने के प्रकरण पर खाद्य एवं प्रसंस्करण के प्रधानाचार्य ने 21 इकाईयों को लेटर ऑफ कम्फर्ट जारी होने की जानकारी दी।
वहीं, परसाखेड़ा, सीबीगंज औद्योगिक क्षेत्र के ट्रकों को खड़ा करने के लिए प्रस्तावित ट्रक ले बाई निर्माण के लिए भारतीय राज्य राजमार्ग प्राधिकरण ने स्वीकृति दे दी है। इसका निर्माण जल्द शुरू हाेने की उम्मीद है। उद्यमियों की मांगों से जुड़े कई बिंदुओं के कार्य पूरा होने पर उन्हें एजेंडे से हटाने पर सहमति बनी। इसमें परसाखेड़ा औद्योगिक आस्थान में हाईमास्ट लाइट लगवाने, सीबीगंज से झुमका तिराहा की ओर रोड के दोनों ओर प्लांटेशन के लिए डिवाइडर में मिट्टी बदलने, नगर निगम द्वारा परसाखेड़ा और सीबीगंज में जलापूर्ति के बगैर जल कर लगाने, कांवड यात्रा के दौरान भारी वाहनों का प्रवेश रोकने के कार्य शामिल रहे।
विज्ञापन


तीन और औद्योगिक आस्थान में होंगे विकास कार्य
उद्यमी अभिनव अग्रवाल, राजेश गुप्ता और राइस मिलर मोहम्मद आरिफ ने अटल इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन योजना के तहत सीबीगंज, फरीदपुर, रिछा के प्रस्ताव शामिल न करने पर आपत्ति जताई। फरीदपुर के औद्योगिक क्षेत्र में सथरापुर कचरा प्रोसेसिंग प्लांट मार्ग से करनपुर इलाका होते हुए एनएच-24 से सथरापुर होते हुए एफसीआई गोदाम तक संपर्क मार्ग निर्माण के लिए 88.02 लाख रुपये व औद्योगिक क्षेत्र रिछा में सड़क, नाली, पेसर टाइल्स लगाने के लिए 15.38 करोड़ रुपये बजट व सीबीगंज में भूमिगत केबल और अन्य कार्य के लिए प्रस्ताव प्राप्त हुए।

धरातल पर नहीं उतरीं मंडल की 391 इकाईयां
संयुक्त आयुक्त उद्योग सर्वेश्वर शुक्ला ने जीबीसी के दौरान हुए करार संबंधी मंडल की 391 इकाईयों के धरातल पर न उतरने की जानकारी दी। बताया कि उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हो रही है। मंडलायुक्त ने लंबित परियोजनाओं की सघन मॉनिटरिंग कर समस्याओं का निराकरण कराते हुए जीबीसी रेडी के लिए तैयार कराने और नई परियोजना से करार के निर्देश दिए। बैठक में आईजी डॉ. राकेश कुमार सिंह, उद्यमी मयूर धीरवानी, पवन अरोड़ा, अजय शुक्ला, राजेश गुप्ता, एसके सिंह, मयूर धीरवानी, विमल रेवाड़ी, उन्मुक्त संभव शील, अभिनव अग्रवाल, मोहम्मद आरिफ आदि उपस्थित रहे। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें