फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएससी, एलएलबी में प्रवेश के लिए परीक्षाएं आज से

Wed, 23 Sep 2020 02:20 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय एमएससी, एलएलबी सहित अन्य कक्षाओं में प्रवेश के लिए 23 सितंबर से परीक्षाएं कराएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय कैंपस, बरेली कॉलेज समेत कई केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षाएं 28 सितंबर तक चलेंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि बुधवार को पहले दिन करीब चार हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। सभी को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ परीक्षा दिलाई जाएगी।

आज से शुरू होंगे खाली सीटों पर प्रवेश

रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में खाली सीटों पर 23 सितंबर से दाखिले शुरू हो जाएंगे। प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद तमाम महाविद्यालयों में सीटें खाली रह गईं थीं। लिहाजा विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए एक मौका और दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें