बरेली। लोक सेवा आयोग इलाहाबाद द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा तथा सहायक वन संरक्षक/ क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 15 दिसंबर को होगी। 44 सेंटरों पर होने वाली इस परीक्षा में 20700 परीक्षार्थी शामिल होंगे। दो पाली में होने वाली परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 से शाम 4.30 बजे तक होगी। एडीएम सिटी महेंद्र कुमार सिंह ने प्रत्येक सेंटर पर सेक्टर मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगा दी है।