फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हिंदी में कार्य करना सभी का दायित्व’

विज्ञापन
विज्ञापन

आईवीआरआई में हिंदी पखवाड़े का समापन

बरेली। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) में चल रहे हिंदी पखवाड़े का सोमवार को समापन हो गया। इस अवसर पर हुए ऑनलाइन कार्यक्रम में निदेशक डॉ. वीपी मिश्र ने कहा कि हिंदी में कार्य करना हम सभी का दायित्व है। संस्थान अपने कार्यों से इसके प्रचार-प्रसार में पूरी तन्मयता से लगा है। संस्थान के वैज्ञानिक अपने शोध कार्यों और लेखों में हिंदी का प्रयोग करके सहयोग दे रहे हैं। प्रतियोगिता आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार ने भी हिंदी के प्रयोग पर जोर दिया। राजभाषा अनुभाग की प्रभारी सुजाता जेठी ने हिंदी पखवाड़ा के दौरान विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार की घोषणा करते हुए संयुक्त निदेशालय-प्रसार शिक्षा, पशु पुनरोत्पादन विभाग, संचार केंद्र एवं लीगल सेल को शील्ड प्रदान की। अंत में राजभाषा प्रभारी डॉ. विश्वबंधु चतुर्वेदी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें