फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकट में ईपीएफओ ने 217 करोड़ के दावे निपटाए

विज्ञापन
ईपीएफओ कार्यालय में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करते क्षेत्रीय आयुक्त अंकुर पी गुप्ता, साथ में अन्य। संवाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बरेली। भविष्य निधि कार्यालय में क्षेत्रीय आयुक्त अंकुर पी गुप्ता ने कहा कि पिछले साल कोविड-19 महामारी के दौरान ईपीएफओ ने अपने अंशदाताओं को कोरोना संकट से उबारने के लिए 71379 दावों का निस्तारण किया। इस दौरान दावाकर्ताओं को 217 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। सहायक आयुक्त धीरेंद्र मीणा ने कहा कि हमें अपने निजी हितों की अपेक्षा अंशदाताओं के हित में अधिक योगदान करना चाहिए। इस दौरान जिला कार्यालय मुरादाबाद के प्रभारी/ सहायक आयुक्त बीएम कांडपाल, प्रवीण कालरा, डीपीए संतोष श्रीवास्तव, लेखाधिकारी पंकज गुप्ता, अनुभाग पर्यवेक्षक केके अवस्थी आदि ने भी विचार व्यक्त किए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें