फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले ईओ की छुट्टी की अब क्लर्क को सस्पेंड किया

Sun, 27 Mar 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने अजब-गजब फैसलों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाली नगर पालिका परिषद की चेयरमैन शहला ताहिर ने अब लिपिक अचल कुमार शर्मा के खिलाफ कार्रवाई कर दी। उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। उन पर महत्वपूर्ण अभिलेख, कैश रजिस्टर और रसीद बुक मांगे जाने के बाद भी प्रस्तुत न करने और उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना का आरोप लगाया गया है। पिछले दिनों चेयरमैन ने बोर्ड की बैठक बुलाकर ईओ नरेंद्र जौहरी को कार्यमुक्त कर दिया था। उन पर ऑफिस से नदारद रहने का आरोप लगाया गया था। उनके इस फैसले पर डीएम ने भी मुहर लगाकर मीरगंज के ईओ राजेश कुमार सक्सेना को नवाबगंज नगर पालिका का अतिरिक्त प्रभार सौंपा था। अब लिपिक अचल कुमार शर्मा को सस्पेंड करने के आदेश जारी हुए हैं। लिपिक को निलंबन भत्ते के अतिरिक्त अन्य कुछ देय नहीं होगा। पालिकाध्यक्ष ने अचल कुमार शर्मा से अपना प्रभार और समस्त पत्रावलियां नायब मोहर्रिर सुरेश पाल को तत्काल सौंपे जाने के आदेश भी दिए हैं। नियमानुसार अध्यक्ष को निलंबन के बाद तीस दिन में जिलाधिकारी का एप्रूवल लेना होगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें