फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिजिक्स के सवालों में उलझे परीक्षार्थी 

Mon, 08 May 2017 01:16 AM IST
बरेली। 
विज्ञापन
फिजिक्स के सवालों में उलझे परीक्षार्थी  - फोटो : फिजिक्स के सवालों में उलझे परीक्षार्थी 
विज्ञापन
नेशनल एलिजबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में फिजिक्स के सवालों ने अभ्यर्थियों को खूब उलझाया। सवाल काफी लेंदी और उलझाऊ तरीके से पूछे गए। अधिकतर छात्रों ने फिजिक्स के सवालों पर समय लगाने की जगह उनको छोड़ ही दिया। केमिस्ट्री और बायोलॉजी के प्रश्न हमेशा की तरह औसतन थे। छात्रों का कहना था कि बायोलॉजी के 90 प्रश्न थे। अधिकतर छात्रो ने 50 से 70 सवाल ठीक किए। परीक्षा में कुल 180 सवाल पूछे गए। इसमें 45-45 फिजिक्स और केमिस्ट्री व बायोलॉजी जिसमें 45-45 सवाल जुलॉजी और बॉटनी के थे। परीक्षा के लिए केंद्रीय विद्यालय के अलाव अल्मा मातेर, सेक्रेड हार्ट, पदमावती एकेडमी कुल दस केंद्र बनाए गए थे। नौ हजार छात्र पंजीकृत थे। पांच फीसदी अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के बाद अधिकतर छात्र फिजिक्स के सवालों की बातें ही करते नजर आए। सभी केंद्रों पर काफी सख्ती रही। एंट्री के दौरान काफी सख्ती से तलाशी ली गई उसके बाद ही अंदर प्रवेश दिया गया। इसलिए ही दो स्लॉट में एंट्री दी गई। ए स्लाट की एंट्री सुबह साढ़े सात बजे और बी स्लॉक की एंट्री सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू हुई। परीक्षा में साड़ी और जूते पहनकर आने की मनाही थी। अधिकतर केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें