फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तस्करों की पहली पसंद बने चोरी की गाड़ियों के इंजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में वाहन चोरी बेहिसाब बढ़ी है तो वाहनों को काटकर पुर्जे खपाने का धंधा भी फलफूल रहा है। एसएसपी के निर्देश पर शहर से देहात तक कबाड़खानों पर छापे तो पड़ रहे हैं लेकिन असली धंधेबाज पकड़ से बाहर हैं। जानकारों का कहना है कि शहर में चोरी की गाड़ी काटकर हरियाणा, पंजाब व दिल्ली तक पुर्जे खपाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

यही नहीं चोरी के वाहनों के इंजन पशु तस्करों व मादक पदार्थ तस्करों की पहली पसंद भी हैं। वह इन्हें लगाकर व चेसिस नंबर मिटाकर वाहनों को गलत धंधों में इस्तेमाल करते हैं। धरपकड़ के दौरान वाहन छोड़ जाने पर भी आरोपी पकड़ने की गुंजाइश नहीं बचती। लक्जरी गाड़ियों के इंजनों की मांग सबसे अधिक है। कस्बों में गाड़ी मैकेनिकों के गैराज वाहनों के स्लाटर हाउस बन चुके हैं। इन गैराज में चोरी के वाहनों को काटकर उनके पुर्जे बेचे जा रहे हैं। यह लोग मिलकर चोरी के वाहनों को ठिकाने लगा रहे हैं।

दरअसल वाहन चोरों, मैकेनिकों और कबाड़ियों ने गठजोड़ बना लिया है। एसएसपी की सख्ती पर पुलिस ने पिछले दिनों इस गठजोड़ को तोड़ने की कोशिश की थी। इज्जतनगर पुलिस ने परतापुर चौधरी के कैफ को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी के तीन इंजन व कई पुर्जे बरामद किए थे। पुलिस ने कार मैकेनिक कैफ, कबाड़ी गुलफाम और बहेड़ी निवासी समीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

समीर के बहेड़ी स्थित गैराज पर चोर वाहन बेचकर जाते थे। समीर वहां वाहनों को कटवाता था। गुलफाम और कैफ वाहनों के पुर्जे तस्करों को बेच देते थे। गिरोह का भंडाफोड़ होने पर बहेड़ी पुलिस ने सात अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें भी कई कार मैकेनिक और कबाड़ी थे। फरीदपुर समेत अन्य कस्बों में भी इस तरह का गठजोड़ सक्रिय है।
-

शहर में बढ़ीं वाहन चोरी की घटनाएं

शहर में जब से चोरी के वाहनों को काटा जा रहा है तबसे वाहन चोरी की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। औसतन दिन में एक बाइक चोरी हो रही है। वाहन चोर शहर से बाइक, कार चोरी कर गैराज में ले जाकर औने-पौने दाम पर बेच देते हैं। उनके पुर्जों को बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। शहर में वाहनों को काटने की व्यवस्था होने से वाहन चोरी की घटनाओं में इजाफा हुआ है।
- आरोपी गुलफाम व समीर के अलावा इनके गुर्गे भी पुलिस के रडार पर हैं। हालांकि इज्जतनगर इलाके में इनकी गतिविधियों के बाद भी अभी तक इन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। गुलफाम का एक भाई भी शहर में वाहनों के पुर्जे बेचने का काम करता है। पुलिस ने उससे पूछताछ की थी लेकिन उसे छोड़ दिया था। पुलिस को इनपुट मिला है कि गिरफ्तार किए गए लोगों के अन्य कई रिश्तेदार भी वाहनों को काटने और उनके पुर्जे बेचने में लगे हैं। कार्रवाई करने की तैयारी है।
वाहन चोरों और कबाड़ियों के गठजोड़ पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को टीमें लगी हैं। जल्द ही कार्रवाई होगी। धंधे से जुड़े सभी आरोपी जेल भेजे जाएंगे। - सुशील घुले, एसएसपी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें