फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 24 घंटे में बिजली व्यवस्था में सुधार करें अभियंता, अघोषित कटौती बंद हो

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मंत्री से लेकर विद्युत निगम के चेयरमैन, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक समेत डीएम के आदेशों के बाद भी शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा। इसको लेकर बुधवार को कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने अपने आवास पर विद्युत निगम के अभियंताओं की बैठक बुलाई। उन्होंने 24 घंटे में विद्युत आपूर्ति की स्थिति में सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि सरकार 24 घंटे बिजली दे रही है, लेकिन स्थानीय स्तर पर लोकल फॉल्ट के कारण अघोषित कटौती हो रही है। शहर में 12 घंटे भी बिजली नहीं मिल रही। उन्होंने चेताया कि व्यवस्था में सुधार के लिए जिन स्थानों पर नए ट्रांसफार्मर लगाए जाने हैं या फिर क्षमता वृद्धि की जानी है वहां 24 घंटे के अंदर काम पूरे कर लिए जाएं।
लोकल फॉल्ट के कारण अघोषित कटौती नहीं होनी चाहिए। जिन उपकेंद्रों से ओवरलोडिंग की समस्या है वहां भी सुधार कराएं। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता अंबा प्रसाद वशिष्ठ, अधिशासी अभियंता महावीर सिंह, गौरव शुक्ला, सुरेंद्र गौतम, सतेंद्र चौहान, पार्षद ब्रजेश पाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें