बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से बीटेक की काउंसलिंग 22 जून से ट्रेनिंग व प्लेसमेंट सेल में शुरू होगी। इसमें जेईई मेंस की रैंक के आधार पर प्रवेशार्थियों को अलग-अलग समय दिया गया है। एक से पांच लाख की रैंक वाले नौ से दस बजे के बीच, पांच से दस लाख रैंक वाले 11 से 12 बजे के बीच और दस लाख से ऊपर की रैंक वाले विद्यार्थी दोपहर एक से दो बजे के बीच काउंसलिंग के लिए पहुंचेंगे। 23 जून को 12वीं की मेरिट के आधार पर सभी पंजीकृत प्रवेशार्थियों की काउंसलिंग सुबह नौ से पूर्वाह्न 11 बजे तक की जाएगी।