फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस का इंजन फेल, जंक्शन पर रोकनी पड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दिल्ली-वारणसी के बीच चलने वाली 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस का सोमवार को इंजन फेल हो गया। इस दौरान ट्रेन एक घंटे तक जंक्शन पर खड़ी रही। ऐन मौके पर प्लेटफार्म बदल जाने के कारण यात्रियों को भी परेशानी हुई। बाद में दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के बरेली जंक्शन आने का समय शाम 4:45 बजे है। सोमवार को यह ट्रेन देर शाम 6:25 मिनट पर बरेली जंक्शन पर आई। जंक्शन पहुंचने से पहले परसाखेड़ा के पास से ही ट्रेन के इंजन में कुछ समस्या आने लगी। इसके बाद लोको पायलट ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। परसाखेड़ा से बरेली जंक्शन तक ट्रेन को धीमी रफ्तार से लाया गया। यहां प्लेटफार्म नंबर एक के स्थान पर ट्रेन को दो पर रोका गया।
इंजन फेल होने की सूचना पहले से थी। ऐसे में जंक्शन पर तैयारियां कर ली गईं। इंजन बदलने में एक घंटे का समय लगा। स्टेशन अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रेन का इंजन फेल हुआ था। ट्रेन को रवाना कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें