भोजीपुरा। सिद्धि विनायक इंजीनियरिंग काॅलेज के सामने रेल विभाग द्वारा बनवाए गए नाले पर काॅलेज प्रशासन ने पाटकर कब्जा कर लिया था।बृहस्पतिवार को रेल विभाग के अफसरों ने जेसीबी ले जाकर नाला खुदवाकर कब्जा हटवा दिया है। जानकारी के अनुसार भोजीपुरा इलाके के गांव दोहना पीतमराय जल निकासी के लिए रेल विभाग की ओर से दोहना रेलवे गेट पर अंडरपास बनाते समय नाला बनवाया था। रेल विभाग की जमीन सिद्धि विनायक कालेज के सामने पड़ी है। सिद्धि विनायक इंजीनियरिंग कॉलेज प्रशासन ने नाले को पाटकर कब्जा कर लिया था। पिछले दिनों हुई बारिश से गांव वालों को जल निकासी की समस्या हुई। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत की। तहसील प्रशासन ने जांच कराकर रिपोर्ट रेल विभाग को सौंप दी। रेल विभाग से इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट आरपीएफ व जेसीबी को लेकर कार्रवाई की। संवाद