फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पालिका की भूमि पर अतिक्रमण, धरना शुरू

विज्ञापन
आंवला पालिका गेट पर धरना पर बैठे किसान-संवाद
विज्ञापन
आंवला। भारतीय किसान यूनियन शंकर गुट जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सोमवार सुबह 11 बजे नगर पालिका गेट के बाहर धरना दिया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश व पालिका द्वारा टेंडर निकाले जाने के बाद भी आज तक मोहल्ला लठैता में रोड का निर्माण नहीं कराया गया। इसके अलावा मोहल्ला ताड़गंज वार्ड 27 में भी सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। किसानों का कहना था कि नगर में पालिका की भूमि व नालों पर अवैध अतिक्रमण हो रहे हैं, लेकिन अधिकारी मौन है। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन ईओ को सौंपकर कहा कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की जाती। वे अपना धरना जारी रखेगें। इस मौके पर तनुज कुमार, कल्यान सिंह, नीरज सिंह, बनवारी लाल, मनोज कुमार, हीरालाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें