फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर निकाला पैदल मार्च

विज्ञापन
पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली को लेकर कलक्ट्रेट पर ज्ञापन देते राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत
विज्ञापन
बदायूं। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले कर्मचारियाें ने पुरानी पेंशन को लेकर डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में धरना प्रदर्शन किया। कहा कि पुरानी पेंशन अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक के लिए जरूरी है। यह अधिकार उनसे कोई नहीं छीन सकता है। इसको लेकर आंबेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। वहां पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिलाध्यक्ष इंजीनियर रवि कुमार ने कहा कि प्रांतीय आह्वान पर पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली के लिए चरणबद्ध आंदोलन दोबारा से आरंभ किए जाने का निर्णय लिया गया है। प्रांतीय स्तरीय समिति ने पुरानी पेंशन की मांग सरकार से पूरी करने के लिए एक सतत् आंदोलन का निर्णय लिया है। प्रथम चरण में पुरानी पेंशन की बहाली के लिए डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया है। जिला उपाध्यक्ष गौरव यादव ने कहा कि कर्मचारी, शिक्षक अपना पूरा जीवन देश के निर्माण में न्यौछावर कर देते हैं। जब बुढ़ापे पर उनको एक पुरानी पेंशन का सहारा बचता है। उसको भी सरकार ने बंद कर कर्मचारियों के ऊपर एक बड़ा कुठाराघात किया है।
डिप्लोमा इंजन महासंघ के अध्यक्ष इंजीनियर अजय गंगवार ने मांग की है कि कर्मचारी व शिक्षकों को नई अंशदायी पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था को जल्द से जल्द बहाल किया जाए। इस मौके पर जिला मंत्री सरोज कुमारी, सिंचाई संघ अध्यक्ष सतेंद्र शाक्य, मंत्री रामप्रकाश राठौर, जिला सचिव इंजीनियर राहुल कुमार, राजीव यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें