फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एयरपोर्ट पार्किंग में अवैध वसूली करने वाले कर्मचारी हटाए

Wed, 12 Jun 2024 06:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली एयरपाेर्ट पर कार पार्किंग में अवैध वसूली करने वाले कर्मचारियों को एजेंसी ने हटा दिया है। बुधवार से नए कर्मी यहां तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक कार पार्किंग की जिम्मेदारी पीआईबी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड एजेंसी के पास है। सोमवार शाम अवैध वसूली के वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर एजेंसी को नोटिस जारी किया था। मंगलवार को नोटिस प्राप्त होने के बाद एजेंसी ने तीनों आरोपी कर्मचारियों को हटा दिया है। उनके स्थान पर बुधवार से नए कर्मचारी तैनात रहेंगे। बता दें कि कार पार्किंग के नाम पर कर्मचारी चार गुना ज्यादा वसूली कर रहे थे। नियमानुसार 30 मिनट की पार्किंग पर 30 रुपए ही शुल्क है। फिर हर 10 मिनट में 10 रुपए बढ़ते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें