फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की मासिक बैठक में मतदाता पुनरीक्षण पर जोर

विज्ञापन
सपा कार्यालय पर बैठक करते सपाई।
विज्ञापन
सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई मासिक बैठक
विज्ञापन

बरेली। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को मासिक बैठक में मतदाता पुनरीक्षण पर जोर दिया गया।
जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने कहा कि सभी कार्यकर्ता मतदाता पुनरीक्षण पर फोकस करें। इसके अलावा सभी बूथ मजबूत करें। बैठक में बताया गया कि 11 दिसंबर को समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह बरेली पहुंचेंगी। उनके स्वागत और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाना है और इसके लिए अभी से जनसंपर्क में जुट जाएं। इसके बाद हाल में सपा की सदस्यता लेने वाली पूनम सेन का पार्टी कार्यालय पर स्वागत किया गया। इस मौके महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, अताउर रहमान, सुल्तान बेग, विजय पाल सिंह, जाहिद खान, कबीर अहमद, सत्येंद्र यादव, जिला प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें