रामनगर। हैंडपंप रिबोर के नाम पर लाखों गबन करने के आरोप में बराथानपुर प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए गए हैं।
रामनगर ब्लाॅक की ग्राम पंचायत बराथानपुर की प्रधान रीता देवी हैं। ग्रामीण पुष्पेन्द्र वर्मा ने शिकायत की थी कि प्रधान ने गांव में करीब दस लाख रुपये सिर्फ हैंडपंप के रिबोर के नाम पर खर्च कर दिए, जबकि हैंडपंप रिबोर नहीं कराए गए हैं। फर्जी बिल वाउचर लगाकर धन का गबन कर लिया। जांच कमेटी ने गांव में पहुंचकर जांच की और लोगों के बयान दर्ज किए। जांच में आरोप सही पाए जाने पर डीएम ने फिलहाल प्रधान रीता देवी के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए हैं।
एडीओ पंचायत विष्णु दत्त ने बताया कि बराथानपुर प्रधान का वित्तीय अधिकार सीज कर वहां कमेटी गठन के आदेश जारी किए गए हैं। संवाद