फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सेंट्रल जेल के पास साढ़े नौ घंटे तक बिजली बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राजेंद्रनगर उपकेंद्र से पोषित सेंट्रल जेल के पास के इलाके में मंगलवार रात फॉल्ट होने के कारण साढ़े नौ घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। इस दौरान पांच हजार से अधिक आबादी परेशान रही। उपकेंद्र के एक फीडर में मंगलवार रात एक बजे आग लग गई। इससे आईपीडब्ल्यू, सेंट्रल जेल, गोपालनगर जाने वाला तार जलकर नीचे गिर गया। आसपास के लोगों ने उपकेंद्र पर इसकी शिकायत की, लेकिन मरम्मत नहीं हो सकी। सुबह लाइनमैन मौके पर पहुंचे तो 10:30 बजे आपूर्ति चालू की जा सकी। इस दौरान सुबह लोगों के घरों में पानी की किल्लत भी बनी रही। अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं की शिकायत पर लाइनमैनों को लगाकर मरम्मत कराई गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें