बरेली। विद्युत वितरण खंड प्रथम के किला उपकेंद्र क्षेत्र में बुधवार को मॉर्निंग रेड के दौरान हुसैनबाग और बाकरगंज के 11 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। सभी के खिलाफ विजिलेंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
एसडीओ भगवानदास के नेतृत्व में निकली टीम ने बाकरगंज में यूसुफ खान, रहीसन पत्नी सरबर, रहीस उद्दीन, अफसर खान, सगीर, जबर खान, साेबी और शेर मोहम्मद के घरों में बिजली चोरी पकड़ी। हुसैन बाग के शानू, नईम और तौफीक के घरों में भी चोरी की बिजली का इस्तेमाल होता पाया गया। इन सभी के घरों में कटिया और मीटर बाइपास कर बिजली का इस्तेमाल किया जा रह था।
पिछले कई दिनों से बाकरगंज फीडर ओवरलोड हो रहा था। शहर के सभी उपकेंद्रों के ओवरलोडिंग का शिकार होने वाले तीन-तीन फीडरों को चिह्नित कर बिजली चोरी रोकने को अभियान चलाया जा रहा है। इनमें बाकरगंज भी शामिल है। संवाद