सिरौली। क्षेत्र में आंवला से आ रही 33 केवी लाइन में सोमवार की देर रात दो बजे खराबी आने के कारण 12 घंटे कस्बा सहित इलाके के आसपास गांवों में बिजली गुल रही। इससे लोगों को परेशानी हुई। लोगों ने बताया कि सोमवार देर रात दो बजे विद्युत लाइन में खराबी आ गई। इससे रात में कस्बा समेत गांवों में अंधेरा रहा। बच्चों और बुजुर्गों को सर्दी में परेशानी हुई। सुबह में बिजली आपूर्ति नहीं होने से लोगों को अपने नियमित कामकाज में परेशानी हुई। घरों में हीटर, ब्लोअर आदि बंद रहे। लोगों को ज्यादा परेशानी पानी के लिए हुई। कस्बे के सपा नेता सोनू रस्तोगी, राजकुमार सराफ आदि ने विभागीय अफसरों से पूरी लाइन की पेट्रोलिंग कराकर दुरुस्त करने की मांग की। संवाद