फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फाॅल्ट से नौ घंटे बिजली रही ठप, उपभोक्ता रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। कस्बे व देहात क्षेत्र में रविवार को दिन में नौ घंटे की बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हो गए। शाम करीब 6:30 बजे फॉल्ट ठीक करने के बाद उपभोक्ताओं को बिजली मिल सकी। विद्युत निगम के कर्मचारियों के अनुसार तेज हवा चलने के कारण 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन हो गई। इससे फरीदपुर फीडर तक लाइट नहीं पहुंची। विद्युत निगम फरीदपुर के बनाए गए सोशल मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़े कस्बे व देहात क्षेत्र के लोगों ने बिजली की अघोषित कटौती से परेशान होकर जमकर भड़ास निकाली और ग्रुप पर ही रोष जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें