फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रांसफार्मर फुंकने से नवादा शेखान समेत कई इलाकों में गुल रही बिजली

Sat, 18 May 2024 06:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पुराना शहर के नवादा शेखान सहित कई मोहल्लों में ट्रांसफार्मर फुंकने से बृहस्पतिवार को रात भर आपूर्ति ठप रही। 18 घंटे के बाद शुक्रवार दोपहर ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति शुरू हो सकी। इससे क्षेत्र के पांच हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

फॉल्ट के चलते नवादा शेखान, सहसवानी टोला, सतीपुर, मालियों का मंदिर, गुलाबबाड़ी रोड, जगतपुर, पनवड़िया इलाके में बिजली का संकट रहा। लोगों ने टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई तो देर रात विद्युत निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे मगर आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
दोपहर करीब 12 बजे यहां ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाया गया। दोपहर एक बजे के बाद आपूर्ति चालू नहीं सकी। इलाके के लोगों को पेयजल की समस्या का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन


-
कौशांबी एन्क्लेव में सात, अशोकनगर में चार घंटे कटौती
शुक्रवार को कौशांबी एन्क्लेव में आरडीएसएस योजना के तहत बंच केबल डालने का काम किया गया। इस दौरान सुबह 10 से शाम पांच बजे तक आपूर्ति बाधित रही। इधर, अशोक नगर फीडर पर भी शुक्रवार को 11 से दोपहर दो बजे तक मरम्मत कार्यों के कारण कटौती की गई। पवन विहार, रामगंगा नगर, डोहरा रोड इलाकों में भी उपभोक्ता ट्रिपिंग से जूझते रहे।




बिल जमा करने के बाद भी काट दी बुजुर्ग की बिजली
बरेली। बिल जमा करने के बाद भी समय से पहले बुजुर्ग की बिजली आपूर्ति काट दी गई। भीषण गर्मी में बिजली न आने से बुजुर्ग और उनकी बीमार पत्नी परेशान हैं।
कटरा मानराय बड़ा बाजार में बैंक ऑफ बड़ौदा के पास रहने वाले 74 वर्षीय राजेंद्र कुमार अग्रवाल के घर में स्मार्ट मीटर लगा है। इस बार उनका बिल 1494 रुपये आया था। बिल जमा करने की अंतिम तारीख 20 मई थी। उन्होंने दो दिन पहले चेक के जरिये बिल का भुगतान कर दिया। इसके बाद भी शुक्रवार को उनकी बिजली आपूर्ति काट दी गई। संवाद


-
बोले उपभोक्ता
बृहस्पतिवार को पूरी रात बिजली नहीं आई। शुक्रवार को भी दोपहर तक बिजली गुल रहने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। -उर्मिला, पुराना शहर

-
ट्रांसफार्मर को लेकर काफी समस्या है। बार-बार आपूर्ति ठप हो जाती है। टोल फ्री नंबर पर शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं होती। - गीता देवी, नवादा शेखान

-
आए दिन 15-15 घंटे आपूर्ति ठप रहती है। बृहस्पतिवार को शाम के समय बिजली गुल हुई थी लेकिन आपूर्ति शुक्रवार दोपहर चालू हो सकी। - बुद्धसेन, सहसवानी टोला


बिजली न मिलने से पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। शिकायतों का कोई असर नहीं होता। बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार दोपहर तक भीषण गर्मी में करीब 18 घंटे कटौती की गई है। -रामकिशोर, सतीपुर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें