फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लोकल फॉल्ट से बिजली गुल, जूझे उपभोक्ता

Tue, 24 Sep 2024 06:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जगह-जगह लोकल फॉल्ट के चलते सोमवार को शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई। कोहाड़ापीर, महानगर और हरुनगला उपकेंद्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। इसके अलावा किला, सुभाषनगर, शाहदाना उपकेंद्र में भी ब्रेक डाउन के कारण समस्या रही। इससे लोगों को छह घंटे तक कटौती का सामना करना पड़ा। कुछ स्थानों पर देर रात तक आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी। कटौती से करीब 30 हजार से ज्यादा उपभोक्ता प्रभावित हुए।
विज्ञापन

फुटपाथ पर टाइल्स लगाने के दौरान कोहाड़ापीर उपकेंद्र से केबल कटने के कारण ब्रजलोक कॉलोनी, गांधीनगर समेत कई इलाकों में दोपहर दो बजे बिजली गुल हो गई। शाम छह बजे के बाद कुछ इलाकों में तो आपूर्ति चालू हो गई, लेकिन रात 10 बजे तक ब्रजलोक कॉलोनी और गांधीनगर में आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। लोगों के इन्वर्टर भी जवाब दे गए।
इधर, मुड़िया के पास 33 केवी लाइन पर पाकड़ के पेड़ की टहनी गिरने के कारण हरुनगला उपकेंद्र ब्रेक डाउन हो गया। सोमवार को दिन में यह लाइन छह बार ब्रेक डाउन हुई। पवन विहार, कृष्णा कॉलोनी, डोहरा समेत कई इलाकों के लोगों को कटौती का सामना करना पड़ा।महानगर इलाके में 11 केवी लाइन पेड़ गिरने के कारण क्षतिग्रस्त हो गई। यहां भी उपभोक्ताओं ने पांच घंटे तक बिजली कटौती का सामना किया।
विज्ञापन

शाहदाना उपकेंद्र के लिए 132 केवी कंपनी गार्डन से आने वाली लाइन में खराबी के कारण पुराना शहर समेत सिकलापुर, मठ की चौकी आदि इलाकों में कटौती की गई। किला उपकेंद्र के इलाकों में सोमवार को दिन भर समस्या बनी रही। सुभाषनगर उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में भी लोगों ने कटौती और ट्रिपिंग का सामना किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें