बरेली। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन ने प्रदेश व्यापी आंदोलन के दूसरे दिन कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर आयोजित सभा में जिला सचिव अभय सिंह ने कहा कि आंदोलन 11 सितंबर तक चलेगा। मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विकास यादव ने कहा कि पॉवर कारपोरेशन प्रबंधन लगातार वादाखिलाफी कर रहा है। लंबित मांगे जानबूझकर पूरी नहीं की जा रही हैं। वक्ताओं ने वेतनमान, पुरानी पेंशन बहाली आदि मांगे जल्द पूरी की जाएं। चेतावनी दी कि प्रबंधन मनमाने और उत्पीड़नात्मक रवैये से बाज आए। पवन चंद्रा ने कहा कि अगर ये मांगे पूरी नहीं होगी तो आंदोलन तेज होगा। हरीओम, महेंद्र सिंह, धर्मेंद्र यादव, एचएल गुप्ता, एके चौरसिया, केएम सिंह, सरफराज खां, राजू सागर आदि मौजूद रहे।