फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल गार्ड का इलेक्ट्रीशियन बेटा लाया 82 फीसदी अंक

Mon, 29 May 2017 01:12 AM IST
गजेंद्र सिंह
विज्ञापन
Electrician's son of school guard gained 82 percent marks - फोटो : Electrician's son of school guard gained 82 percent marks
विज्ञापन
जिंगल बेल्स स्कूल में पढ़ाई कर रहे 12वीं के छात्र अरविंद वर्मा के पिता इसी स्कूल में गार्ड के पद पर तैनात हैं। अरविंद इस बात को शर्म से नहीं बल्कि फक्र से कहते हैं। खुद इलेक्ट्रिक का काम करने वाले अरविंद को पढ़ाई के लिए समय निकाल पाना मुश्किल होता है लेकिन फिर भी उसने मेहनत की और कॉमर्स जैसी स्ट्रीम में 82 फीसदी अंक लाकर टॉपरों में शामिल हो गया। अरविंद ने अंग्रेजी में थोड़े कम अंक पाए हैं लेकिन कोशिश रहती है कि स्कूल में अंग्रेजी में ही बात करें। खो- खो में राष्ट्रीय स्तर पर यूपी टीम की ओर से गोल्ड जीतकर गोवा में अपनी प्रतिभा दिखा आए अरविंद ने बॉक्सिंग में भी स्टेट स्तर की प्रतियोगिता में सिल्वर जीता है। वह कहते हैं कि काबिल होकर अपना स्कूल खोलना चाहते हैं जिसमें पढ़ाई में दिलचस्पी रखने वाले गरीबाें को भी जगह मिले।   शांति विहार में रहने वाले अरविंद ने फिजिकल एजुकेशन में 97, इकोनॉमिक में 82, बिजनेस में 88, अकाउंट में 70 और इंगलिश में 63 अंक प्राप्त किये हैं। इनके पिता चरन सिंह जिंगल बेल्स में गार्ड हैं और मां धारा देवी गृहणी हैं। दो बेटी में एक अंजली की शादी हो चुकी है जबकि दूसरी बेटी आरती अभी बीए फाइनल में हैं। इनके भाई नीरज ऑटो चालक हैं। उनकी मां धारा देवी कहती हैं कि ऐसे ही पड़ोस में काम करते हुए यह हुनर सीखा है। पिता चरन सिंह बताते हैं कि उन्होंने कक्षा 5 में इसी स्कूल में एडमिशन कराया था, तब से यहीं पढ़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें