फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: देवरनियां नदी में डूबकर बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। पशुओं को चराने गए एक बुजुर्ग की देवरनियां नदी में डूबने से मौत हो गई। गांव के गोताखोरों ने पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से निकाल लिया। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव प्रहलादपुर निवासी 60 वर्षीय पोथीराम प्रातः नौ बजे घर से पशुओं को चराने के लिए मेडिकल काॅलेज के पीछे देवरनियां नदी के किनारे गए हुए थे। करीब दोपहर एक बजे नदी किनारे पोथीराम का पैर फिसला गया और वह गहरे पानी में चले गए। परिजनों ने बताया कि पोथीराम को तैरना नहीं आता था। जिसकी वजह से वह डूब गए। सूचना पर परिवार व गांव के लोग आ गए। दोपहर करीब डेढ़ बजे से गोताखोरों ने बुजुर्ग को खोजना शुरू किया, तब कहीं छह बजे उनका शव बरामद हो सका। थानाध्यक्ष रामरतन सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम रविवार को कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें