फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस की मौजूदगी में वृद्ध से मारपीट, ग्रामीणों पर आरोप

Thu, 06 Aug 2026 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। रंजिशन ग्रामीणों ने पुलिस की मौजूदगी में एक वृद्ध को मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान पुलिस तमाशबीन बनी रही। पीड़ित के बेटे हुकुम सिंह ने थाना नवाबगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हुकुम सिंह ने बताया कि 30 जुलाई को उन्होंने गांव के दो लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की थी। मामले की जांच के लिए हल्का दरोगा और कांस्टेबल मुझैना संतोष गांव गए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों को गांव के अड्डे पर बुलाया था। वहां हुकुम सिंह के पिता श्यामाचरन को देखते ही आरोपियों ने पुलिस की मौजूदगी में मारपीट की। मारपीट के बाद ग्रामीण जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सीओ नवाबगंज नीलेश मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उसके आधार पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें