आठ सूत्रीय मांगों को लेकर होमगार्ड सड़क पर उतर आए। सेठ दामोदार स्वरूप पार्क में सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर एसीएम चतुर्थ को ज्ञापन सौंपा। इसमें मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। आठ सूत्रीय मांगों में होमगार्डों की साल में 11 माह ड्यूटी लगाने, 625 रुपये प्रतिदिन की दर से भत्ता देने, होमगार्डों को वर्दी भत्ता 1600 रुपये देने, सेवा समाप्ति पर प्रत्येक होमगार्ड को एक लाख रुपये का फंड और पेंशन भुगतान करने, होमगार्ड्स को दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी घोषित करने, सेवा से बाहर किए गए होमगार्ड्स को दोबारा सेवा में लेने, थाना और चौकियों में होमगार्डों के रहने की व्यवस्था करना शामिल है। जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि सरकार जब तक इन मांगों पर फैसला नहीं लेती, तब तक विरोध जारी रहेगा। हालांकि उन्होंने बताया कि सरकार ने होमगार्ड अवैधतनिक अधिकारी कर्मचारी एसोसिएशन के प्रदेश पदाधिकारियों से वार्ता में कुछ मांगों को मानकर 25 जून से उनको लागू करने की बात कही है। इसलिए हड़ताल स्थगित कर दी गई है। अगर सरकार ने अपने वादे पर अमल नहीं किया तो होमगार्ड दोबारा आंदोलन करेंगे। धरना प्रदर्शन में मुदीराम, कुवंरपाल, फूलचंद्र, भीमसेन, तुलसीराम, भीमसेन, हरप्रसाद, बालकराम समेत नौ से ज्यादा होमगार्ड शामिल हुए।