रिठौरा। दावत खाने गए लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इसमें आठ लोग घायल हो गए। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को एक शादी समारोह में दावत चल रही थी। तभी किसी शरारती ने पानी की टंकी पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते पर पत्थर फेंक दिया। इसके बाद मधुमक्खियां हमलावर हो गईं। इसमें मूलचंद (70), सुरेंद्र भास्कर (25), चंद्रपाल (42), सुंदर लाल (60), द्वारिका प्रसाद (68), लालाराम (52), शनि (10), आकाश (16) घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर मूलचंद को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद