फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में विदेश से आए 8 लोगों को अब तक तलाश नहीं कर सका स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्वास्थ्य विभाग बरेली को विदेश से आने वालों की सूची उपलब्ध कराई गई। डब्ल्यूएचओ की ओर से बरेली को 257 लोगों की सूची उपलब्ध कराई गई। इसमे अभी तक तीन लोग लापता है। इनके बारे में स्वास्थ्य विभाग को कोई जानकारी नहीं है। इसी तरह पीलीभीत को 98 लोगों की सूची उपलब्ध कराई गई। इसमे पांच लोगों की जानकारी विभाग के पास नहीं है। बाकी लोगों की स्क्रीनिग की जा चुकी है। लेकिन यह आठ लोग मण्डल के लिए खतरा बन सकते हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि लापता लोगों की तलाश के लिए जिला प्रशासन आशा बहुओं के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम को लगाया है। भय है कि विदेश से आने वाले इन आठ लोगों में से यदि एक भी कोरोना पाजिटिव मिला तो जिले में संक्रमण फैलने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। एडी हेल्थ राकेश दुबे ने बताया कि बाहर से आए लोगों में को उनके घर में आइसोलेट किया गया है। ऐसे 273 लोग हैं। इसी तरह 15 ऐसे लोग भी हैं जिन्हें अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। मण्डल में कुल 533 लोग ऐसे हैं जिन्होंने विदेश की यात्राएं की हैं। इनमें 233 लोग 28 दिन पुरे कर चुके हैं और अब वह खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें