फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ फीट का अजगर देख जमा हुई भीड़

Sun, 07 Feb 2016 02:04 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनका। गांव आनंदपुर में आबादी से सटे महेशपाल सिंह के बाग में शहतूत के सूखे पेड़ पर करीब 8 फीट लंबा अजगर दिखा। सुबह से ही अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ बाग में जुटी रही। सूचना पर पहले वन विभाग का माली हेमराज और शाम के वक्त फॉरेस्ट गार्ड छत्रपाल पहुंच गए। छत्रपाल ने मिर्जापुर से सपेरे करन को बुलवाया। करन ने अजगर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन अजगर पेड़ के नीचे बिल में सरक गया। छत्रपाल ने बताया कि रविवार को भी वन विभाग की टीम सपेरे की मदद से अजगर को पकड़कर वन क्षेत्र में छुड़वाने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें