फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जिले के आठ उद्यमियों को लखनऊ में मिला लेटर ऑफ कम्फर्ट

Thu, 01 Oct 2026 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लखनऊ में कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023 की 22वीं राज्य स्तरीय एम्पावर्ड समिति की बैठक संपन्न हुई। खाद्य प्रशिक्षण केंद्र के कार्यवाहक प्रधानाचार्य अंशिल सिन्हा ने बताया कि जिले के अजंता स्वीट्स, मिनाक्षी फ्रॉजेन, डायमंड अनमोल मिल्क प्रोसेसिंग, करिधा जेग्गेरी, करिधा सोलर, हरणम् दास स्नैक्स, मारुती इंटरप्राइसस, एसपीजी इंडस्ट्री को इस दौरान लेटर ऑफ कम्फर्ट जारी किया गया है। बैठक में 51 नवीन परियोजनाओं पर भी विचार किया गया। उन्होंने बताया कि इस नीति के माध्यम से प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र का तेजी से विस्तार हो रहा है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होने के साथ-साथ किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिल रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें