देर रात तक गुलजार रहे बाजार
ईद उल अजहा (बकरीद) को लेकर सैलानी बाजार में बकरों की खरीदारी के लिए बुधवार देर रात तक भीड़ लगी रही। बकरों की खरीद का कुछ ऐसा ही हाल शहदाना चौराहे पर सुबह से देर रात तक रहा। यहां 20 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक के बकरों की बिक्री हुई। बकरीद को लेकर शहर से देहात तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
ड्रोन से निगरानी
ईद उल अजहा पर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और निगरानी के खास बंदोबस्त किए हैं। घनी आबादी वाले इलाकों में ड्रोन की मदद से निगरानी की जा रही है। शहर की सभी मस्जिदों और ईदगाह पर पुलिस तैनात की गई है। पुलिस अधिकारियों के साथ टीम बनाकर प्रशासन के अफसर भी भ्रमण पर रहेंगे।