फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पालिकाध्यक्ष के पति का पुतला फूंका

Sun, 22 Oct 2023 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। रामलीला मेला में सहायता शिविर लगाने को लेकर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पालिकाध्यक्ष के पति का पुतला फूंका। विरोध में मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने मंच से मेला बंद करने का एलान कर दिया। एसडीएम और सीओ के समझाने पर वह माने। अधिकारियों ने दोनों पक्षों के साथ बैठक भी की।
विज्ञापन

रामलीला मेला में सहायता शिविर को लेकर मेला कमेटी और हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी आमने-सामने हैं। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता मेला में सहायता शिविर लगाना चाहते हैं। मेला कमेटी इसके विरोध में है। शनिवार को हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार, जिला उपाध्यक्ष हरिपाल गंगवार के नेतृत्व में कई कार्यकर्ताओं ने मेला मैदान में पालिकाध्यक्ष के पति नीरेंद्र सिंह का पुतला फूंक कर विरोध जताया।
सूचना पर एसडीएम नहनेराम, सीओ चमन सिंह चावड़ा और कोतवाल पहुंच गए। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को लौटा दिया गया। वहीं, मेला कमेटी के पदाधिकारियों का कहना है कि पालिकाध्यक्ष के पति का मेला आयोजन से कोई संबंध नहीं है। उनसे व्यक्ति रंजिश के चलते कुछ लोग मेले को निशाना बना रहे हैं। कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि अब तक किसी भी संगठन का कार्यालय मेला मैदान में नहीं बनाया गया है। पालिकाध्यक्ष के पति नीरेंद्र सिंह ने खुद की जान को खतरा बताया है।
विज्ञापन



दोनों पक्षों को समझाया गया है। मेला आपसी सौहार्द और प्रेम का संदेश देता है। अगर आयोजन में कोई भी बाधा डालता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - नहनेराम, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें