बरेली। केरल में छात्र की मौत के मामले में जांच व कार्रवाई की मांग करते हुए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बरेली कॉलेज में प्रदर्शन किया। एसएफआई के विरोध में जमकर नारेबाजी की। कॉलेज के गेट पर केरल सरकार का पुतला भी फूंका।
एबीवीपी पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि केरल में एसएफआई से जुड़े अपराधियों ने वायनाड में छात्र जेएस सिद्धार्थन को प्रताड़ित कर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया। केरल के शैक्षणिक संस्थानों में सत्ताधारी पार्टी सीपीएम के संरक्षण में छात्र संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) से जुड़े अपराधी लगातार हिंसा, भ्रष्टाचार, छेड़खानी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसके विरोध में विद्यार्थी परिषद जगह-जगह प्रदर्शन कर रहा है। प्रांत संगठन मंत्री मनीष राय, विभाग संगठन मंत्री नितिन माहेश्वरी, महानगर मंत्री श्रेयांस वाजपेयी, महानगर संगठन मंत्री अवनी यादव, हर्षित चौधरी, आनंद, संदीप, लकी, शिवांशी उपस्थित रहीं।