फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर कॉलेजों को भी बनाया गया सेंटर

Tue, 05 May 2015 02:17 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली कॉलेज अपने कैंपस की विश्वविद्यालय परीक्षाएं इंटर कॉलेजों में भी कराएगा। कॉलेज की क्षमता से ज्यादा परीक्षार्थी होने की वजह से ऐसा किया जाएगा। छह और आठ मई को बीए प्रथम वर्ष के समाजशास्त्र प्रथम और द्वितीय पेपर इस्लामियां गर्ल्स इंटर कॉलेज में भी होंगे। आठ और 11 मई को बीए द्वितीय वर्ष के समाजशास्त्र के प्रथम तथा द्वितीय पेपर मनोहर भूषण इंटर कॉलेज और इस्लामियां गर्ल्स इंटर कॉलेज में भी कराए जाएंगे। कॉलेज स्पष्ट किया है कि इन पेपरों के सभी परीक्षार्थियों की परीक्षा निर्धारित इंटर कॉलेज में नहीं होगी बल्कि कॉलेज की क्षमता से ज्यादा परीक्षार्थियों को ही बाहर पेपर देना होगा। इन परीक्षार्थियों के रोल नंबर कॉलेज कैंपस में लगाए गए नोटिस बोर्ड पर दर्ज किए गए हैं। बता दें कि कॉलेज में एक बार में लगभग पांच हजार परीक्षार्थियों को बैठाने की क्षमता है लेकिन समाजशास्त्र के कुछ पेपरों में कॉलेज में निर्धारित संख्या से  ज्यादा परीक्षार्थियों का सेंटर है, इसीलिए अतिरिक्त परीक्षार्थियों के लिए बंदोबस्त इंटर कॉलेज में किया गया है। गौरतलब है कि पिछले साल तक कॉलेज में टेंट लगाकर अतिरिक्त परीक्षार्थियों को बैठाया गया लेकिन प्राचार्य डॉ. सोमेश यादव ने इस बार टेंट लगाकर परीक्षार्थियों को न बैठाने का निर्णय लिया। परीक्षा के कार्यालय अधीक्षक अंजुम आदिल ने बताया कि समाजशास्त्र के परीक्षार्थी कॉलेज कैंपस में लगे नोटिस बोर्ड देखकर ही तय करें कि उनको पेपर कहां देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें